गिरीडीह में हाइवा की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया आग के हवाले
गिरिडीह में तेज रफ्तार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. बुजुर्ग बिहार की रहने वाली थी जो अपने किसी रिश्तेदार के यहां आई हुई थी,

Giridih News: गिरिडीह में तेज रफ्तार का कहर देखने का मिला है जिसकी चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला (60 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई है. यह हादसा जिले के हीरोडीह थाना इलाके के किस्गो गांव के पास का है जहां गादी रोड पर सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को अचानक तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मारी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 
बिहार की रहने वाली थी मृतिका
मृतिका की पहचान बिहार के बांका जिले स्थित ईटहरि गांव के रहने वाले नरेश सिंह की पत्नी ननकी देवी के रुप में हुई है जो हीरोडीह थाना इलाके के किस्गो गांव के गादीकला में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आई थी. बताया जा रहा है कि वह सड़क पार कर रही थी तभी अचानक तेज रफ्तार एक हाइवा ने उसे टक्कर मारा. जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. 
ड्राइवर ने भागकर बचाई अपनी जान
इधर, इस घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया. जिससे पूरा हाइवा जलकर खाक हो गया है. वहीं लोगों का गुस्सा देख ड्राइवर ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई. मामले की जानकारी के बाद मौके पर हीरोडीह थाना पुलिस पहुंची और लोगों को समझाया बुझाया और अग्निशमन गाड़ी को बुलाया ताकि आग बुझाया जा सकें लेकिन तबतक हाइवा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi में 75 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने दो युवक को दबोचा

बिहार के हाजीपुर में जढुआ ओपी के थाना प्रभारी ने खुद को मारी गोली, जानें पूरा मामला






