सिर्फ डिग्री नहीं, रोजगार देने वाले बनें छात्र, सरला बिरला यूनिवर्सिटी में 'दीक्षारंभ-2026' का शानदार आगाज, नए बैच को मिला सफलता का मंत्र
रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी में 'दीक्षारंभ-2026' के तहत नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उद्यमिता, चरित्र निर्माण, साइबर सुरक्षा, प्लेसमेंट और संचार कौशल पर विशेषज्ञों ने छात्रों को सफलता के महत्वपूर्ण मंत्र दिए।

Sarala Birla University: सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में अकादमिक वर्ष 2026-27 के नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए इंडक्शन कार्यक्रम 'दीक्षारंभ -2026' का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें कैंपस की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और प्लेसमेंट की विस्तृत जानकारी दी।
"संस्कार और चरित्र निर्माण है हमारी प्राथमिकता"
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और SBU के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरला बिरला विश्वविद्यालय सिर्फ योग्य पेशेवर नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, कुलपति Prof. सी. जगनाथन ने वर्तमान तकनीकी युग को स्वर्णिम बताते हुए छात्रों से बड़े सपने देखने और उन्हें अनुशासन के साथ पूरा करने का आह्वान किया।

महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने कहा कि सफलता की पहचान सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि अच्छा चरित्र भी है। उन्होंने छात्रों से उद्यमी बनने और 'रोजगार मांगने वाले की जगह रोजगार देने वाला' बनने की अपील की। कुलसचिव Prof. S. B. Dandin ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य सिर्फ अच्छी CGPA देना नहीं, बल्कि जीवन में सफल होने के लिए जरूरी संस्कार देना भी है। राज्यसभा सांसद सह SBU के निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने भी नए छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
'मंथन' और 'AI होराइजन' का हुआ लोकार्पण, साइबर सुरक्षा पर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान अकादमिक जगत के लिए "मंथन - SBU जर्नल ऑफ कॉमर्स, मैनेजमेंट एंड Humanities" तथा "AI Horizon" नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर झारखंड के पूर्व DGP अनुराग गुप्ता ने साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा पर एक विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्रों को साइबर ठगी से बचने और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के महत्व के बारे में जागरूक किया। वहीं, जिंदल स्टील लिमिटेड के पूर्व उपमहाप्रबंधक राजीव गुप्ता ने छात्रों को पढ़ने, लिखने, सुनने और बोलने की आदत (Communication Skills) विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

विभागीय जानकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से छात्रों को अवगत कराया गया। Dr. अतुल कर्ण (प्रबंधन), Prof. संदीप कुमार (वाणिज्य), Prof. राहुल वत्स (परीक्षा प्रणाली), हरि बाबू शुक्ला (ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट) और Dr. बिस्वरूप सामंत (छात्र कल्याण) ने अपने-अपने विभागों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने सबका मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन Dr. गगन दीप चड्ढा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन करण प्रताप सिंह ने दिया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बोकारो में 'मुर्दे' भी ले रहे सैलरी!, दिवंगत शिक्षक के नाम पर 14.65 लाख का गबन, शिक्षा विभाग में हड़कंप

53 साल के शख्स को भारी पड़ा 'इश्क'!, पत्नी के आशिक को डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में सुलझी मर्डर मिस्ट्री







