न सड़क.. न वाहन, साहिबगंज में खटिया पर सांस ले रही स्वास्थ्य व्यवस्था
झारखंड के सुदूर इलाकों में आज भी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की घोर कमी है. जिसका एक नमूना साहिबगंज से सामने आया है.

Jharkhand (Sahibganj): साहिबगंज की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर खटिया पर नजर आ गई. यह कोई पहला मामला नहीं जब दूर दराज पहाड़ी इलाकों से ग्रामीण अपने मरीज का इलाज कराने के लिए खटिया के सहारे सदर अस्पताल पहुंचे हों.

हर घटना के बाद प्रशासन की बड़ी-बड़ी बातें सामने आती हैं. लेकिन सब ढाक के तीन पात नजर आते हैं. ऐसी घटनाएं अमूमन सामने आती रहती हैं. ताजा मामला शनिवार की देर शाम का है, जब सुदूर पहाड़ी क्षेत्र बांसकोला पहाड़ से एक मरीज को खटिया पर लिटाकर परिजन और ग्रामीण कई किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर साहिबगंज सदर अस्पताल पहुंचे.
बताया जा रहा है कि इलाके में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी के कारण मरीज को वाहन उपलब्ध नहीं हो सका, जिसके चलते मजबूरी में इस तरह से अस्पताल लाना पड़ा. यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति को उजागर करती है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी मरीज को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े.
रिपोर्ट: अरविंद रॉय
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IPS गौरव गोस्वामी ने लिया रांची के ग्रामीण एसपी रूप में पदभार..ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधी नियंत्रण और महिला सुरक्षा प्राथमिकता... पतरातू के एसडीपीओ रहे गौरव गोस्वामी

गुमला के बसिया में सड़ीगली अवस्था में मिला शव, 12 दिन से लापता था युवक, इलाके में सनसनी







