छठ पूजा को लेकर जारी हुआ नया रूट प्लान : मालवाहक वाहनों की होगी नो-एंट्री
महापर्व छठ के मद्देनजर भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने नया रूट प्लान जारी किया है. बता दें कि आगामी 27 व 28 अक्टूबर को छठ पूजा मनाई जानी है.

रांची : महापर्व छठ के मद्देनजर भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने नया रूट प्लान जारी किया है. बता दें कि आगामी 27 व 28 अक्टूबर को छठ पूजा मनाई जानी है.
ट्रैफिक में कुछ इस तरह किए गए हैं बदलाव
· 27 अक्टूबर को सुबह आठ से रात ग्यारह बजे तक एवं 28 अक्टूबर को भोर दो बजे से दोपहर एक बजे तक शहर में मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
· निर्धारित समय में मालवाहक वाहन, रिंग रोड होकर अपने अपने गंतव्य तक परिचालन करेंगे.
· 27 अक्टूबर को दोपहर दो से रात आठ बजे तक शहरी क्षेत्र में छोटे मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा.
· 27 अक्टूबर को दिन के तीन से रात आठ बजे तक चांदनी चौक कांके और राम मंदिर के बीच ऑटो और ई रिक्शा का परिचालन वर्जित किया गया है.
· 27 अक्टूबर को फिरायालाल से चडरी तालाब की ओर जाने वाले वाहन और जेल चौक से फिरायालाल जाने वाले रोड में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा.
· आवश्यकता अनुसार दूसरे मार्गों को अल्प समय के लिए डाइवर्ट और स्टॉप भी किया जा सकता है.
यहां की जा सकेगी वाहनों की पार्किंग
· रणधीर वर्मा चौक से हटनिया तालाब मार्ग में आने वालों के लिए नगर निगम पार्क के सामने रोड किनारे वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
· एसएसपी आवास चौक से हटनिया तालाब जाने वाले मार्ग में रोड किनारे वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
· राम मंदिर से कांके डैम जाने वाले मार्ग में सीएमपीडीआई, गांधी नगर और रॉक गार्डेन में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
· शालीमार बाजार से छठ तालाब जाने वाले मार्ग में शालीमार बाजार में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
· शहीद मैदान से छठ तालाब जाने वाले मार्ग में शहीद मैदान में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
· जेल चौक के पास रोड किनारे सड़क किनारे वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
· लालपुर यातायात थाना के पास रोड किनारे वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
· सर्जना चौक से बड़ा तालाब जाने वाले मार्ग में सर्जना चौक और फिरायालाल के बीच बने पार्किंग स्थल में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
· चुटिया से स्वर्णरेखा नदी जाने वाले मार्ग में सरस्वती शिशु मंदिर के बगल में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
· बनस तालाब चुटिया जाने वाले लोग सड़क किनारे वाहन पार्क कर सकते हैं.
· किशोरगंज चौक से बड़ा तालब जाने वाले लोग सड़क किनारे वाहन पार्क कर सकते हैं.
· देवेंद्र मांझी चौक के पास निवारणपुर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स में HIV मरीज का डॉक्टरों ने कर दिया सामान्य ऑपरेशन, इरफान अंसारी सवाल पर भड़क गए.. जानिए क्या कहा!

चतरा में अफीम तस्कर को ड्राइवर बना छापेमारी करने पहुंचे थे थाना प्रभारी, पुलिस महकमा सवालों के घेरे में






