चाईबासा के सारंडा में नक्सलियों का तांडव ! मोबाइल टावर और जेनरेटर को किया आग के हवाले

Naxatra News Hindi
Chaibasa: पूर्वी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों का आतंक एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है. बता दें, 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिशोध सप्ताह मना रहने नक्सलियों ने जमकर उत्पाद मचाया है. जराईकेला थाना क्षेत्र स्थित कोलबोंगा गांव के पास कुछ नक्सलियों ने एयरटेल मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया जिससे टावर जलकर खाक हो गया है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, 15 से 20 की संख्या में गांव पहुंचे हथियारबंद नक्सलियों ने टावर के नीचे लगे जेनरेटर और मशीन पर पहले पेट्रोल छिड़का और उसके बाद उसे आग के हवाले कर दी. जिससे पूरा उपकरण देखते ही देखते जलकर राख हो गया. इधर, नक्सलियों द्वारा इस घटना के अंजाम से इलाके में ग्रामीण के बीच दहशत का माहौल है. ग्रामीणों के अनुसार, टावर को जलाने के बाद नक्सलियों ने नारे-बाजी की और यह संदेश देने का प्रयास कि इस क्षेत्र में अब भी उनका प्रभाव कायम है.
दरअसल, माना जा यह रहा है कि इस हमले के जरिए नक्सली संचार तंत्र को ध्वस्त करना चाहते हैं, जिससे सुरक्षा बलों की गतिविधियों की सूचना क्षेत्र से बाहर न जा सकें. बता दें, पिछले कुछ दिनों से सारंडा क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां काफी तेजी से बढ़ी हैं. हाल ही में नक्सलियों ने तीन जगहों पर आईईडी विस्फोट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया जबकि दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं.
हालांकि सारंडा जंगल जैसे घने इलाके में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान को और भी तेज कर दिया है सुरक्षा बल के जवानों का जंगल में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है. नक्सलियों की प्रत्येक गतिविधि पर जवानों द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है. वहीं सारंडा जंगल और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही नक्सली घटनाओं से खौफ का माहौल है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा पुलिस को बड़ी सफलता : पंजाब के दो तस्करों समेत चार तस्कर गिरफ्तार

देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की,कांग्रेस में की असली पहल:यशस्विनी सहाय







