Motihari: घोड़ासहन में दबंगई पर लगाम! कई मामलों का आरोपी पंचायत समिति पति परमेंद्र यादव गिरफ्तार
घोड़ासहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में नामजद अभियुक्त परमेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पैक्स अध्यक्ष उमाशंकर यादव के साथ पुलिया निर्माण को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई थी. जिसमें..

Bihar (East Champaran): मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर घोड़ासहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी पंचायत समिति पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बगही भेलवा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पति परमेंद्र यादव लंबे समय से विवादों में घिरे हुए थे और इस मामले में पुलिस की नजर उन पर बनी हुई थी.

आरोपी ने किया था हत्या का प्रयास
बताते चले कि घोड़ासहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में नामजद अभियुक्त परमेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है. वह बगही भेलवा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पति बताए जाते हैं.
पुल निर्माण को लेकर हुई ती झड़प
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पैक्स अध्यक्ष उमाशंकर यादव के साथ पुलिया निर्माण को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में घोड़ासहन थाना कांड संख्या 175/25 के तहत परमेंद्र यादव को आरोपी बनाया गया था.
थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सपहा गांव स्थित उसके आवास पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
उन्होंने बताया कि परमेंद्र यादव पर पहले से ही आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी सामने आती है.
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
रिपोर्ट: प्रतीक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Bihar के लिए जो दायित्व मिला है, उसे पूरा करूंगा : सम्राट चौधरी

गोड्डा में वन विभाग के डिपो में भीषण आग, लाखों की कीमती लकड़ियां जलकर राख, BJP का आरोप- आग नहीं...घोटाले की साजिश!







