मोतिहारी: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट के बीच पुलिस का एक्शन, देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
सीमा क्षेत्र में लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से अपराधियों और तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त की गई है.

Motihari, Bihar: पूर्वी चंपारण जिले में इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बॉडर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार सतर्क और हाई अलर्ट मोड में है. सीमा क्षेत्र में तस्करी, हथियारों की आवाजाही और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर कुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार कुण्डवा चैनपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मुसहरिया से सिंगरहिया जाने वाली पक्की सड़क स्थित एक मुर्गी फॉर्म के समीप एक संदिग्ध युवक हथियार के साथ मौजूद है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और तत्काल मौके पर छापेमारी की गई.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान सुधीर कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता श्रीराम साह, निवासी मुसहरिया थाना कुण्डवा चैनपुर जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई. तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया.
पुलिस ने मौके से युवक को गिरफ्तार कर हथियार को जब्त कर लिया. मामले में कुण्डवा चैनपुर थाना में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था.
सीमा क्षेत्र में लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से अपराधियों और तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त की गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में बड़े संगठित तस्करी नेटवर्क का NCB ने किया भंडाफोड़, 70 लाख कैश, 400 किलो डोडा बरामद !

अवैध संबंध के आरोप में पति ने अपनी मां और बहन के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई की, जांच में जुटी पुलिस







