Motihari: जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड का आत्मसमर्पण, जिससे जा चुकी है अब तक 9 लोगों की जान
मोतिहारी जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड सुनील साह और कन्हैया ने पुलिस दबिश के बाद कोर्ट में आत्मसमर्पण किया. पुलिस ने कन्हैया के घर से जहरीली शराब बनाने वाली स्प्रिट बरामद की थी.

Bihar (Motihari): मोतिहारी में जहरीली शराब कांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मामले के दो मास्टरमाइंड सुनील साह और कन्हैया यादव ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है. आत्मसमर्पण की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी दिलीप कुमार और नगर थानाध्यक्ष ने दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है. अब तक जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत हो गई है औऱ आधा दर्जन लोग इलाजरत हैं.
बता दें कि जांच के दौरान पहले ही यह स्पष्ट हो चुका था कि जहरीली शराब की खेप इन्हीं दोनों आरोपियों द्वारा मंगाई गई थी. ऐसे में इनके सरेंडर को पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है.
फिलहाल पूछताछ में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि शराब कहां से मंगाई गई, इसके पीछे मुख्य सप्लायर कौन हैं और इस पूरे अवैध कारोबार में किन-किन लोगों की संलिप्तता है. पुलिस इस नेटवर्क की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है.
एसपीपी अनिल कुमार ने कहा कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर जल्द ही इस जहरीली शराब कांड के पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके.
रिपोर्ट: प्रतीक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

साहिबगंज कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस छावनी में तब्दील कोर्ट परिसर






