बिहार में पुलिस बनने का बड़ा मौका! 26 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, स्कूल-कॉलेज के बाहर अब दिखेंगी ‘पुलिस दीदी’
बिहार पुलिस में 26,574 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को अगले दो से ढाई महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। DGP विनय कुमार ने दारोगा, चालक सिपाही समेत चल रही भर्तियों की जानकारी दी। स्कूल-कॉलेजों की सुरक्षा के लिए 1,500 स्कूटी और 3,100 बाइक भी उपलब्ध कराई जाएंगी।


पटना: बिहार पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी ख़ुसख़बरी की खबर है। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने बताया है कि राज्य पुलिस में चल रही 26,574 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अगले दो से ढाई महीने में पूरी करने का लक्ष्य बनाया गया है। नियुक्ति के बाद नए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देकर सेवा करने का मौक़ा दिया जाएगा। शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में डीजीपी ने पुलिस भर्ती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम जानकारियां साझा की।
दारोगा से लेकर चालक सिपाही तक की भर्ती
डीजीपी के मुताबिक, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के जरिए दारोगा के 1,799 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। वहीं केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के माध्यम से चालक सिपाही के 4,361 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा27 मई 2026 को हो चुकी है, जबकि चालक सिपाही के लिए मोटर वाहन चालक दक्षता परीक्षा 22 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इन भर्तियों समेत पुलिस विभाग में कुल 26,574 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इसलिए बिहार में जो युवा पुलिस की तैयारी कर रहे है उनके लिए ये सुनहरा अवसर है.
DGP ने बताया कि राज्य में 22 हजार से अधिक सिपाहियों की नियुक्ति हो चुकी है और वे अलग-अलग जिलों में योगदान भी दे रहे हैं। इसके बाद बिहार पुलिस बल की संख्या बढ़कर करीब 1.21 लाख हो गई है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस अनुसंधान को समय पर पूरा करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की जरूरत है और इसी को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
DGP के अनुसार, पिछले करीब डेढ़ साल में50 हजार से ज्यादा सिपाहियों की नियुक्ति हो चुकी है। यह राज्य के कुल पुलिस बल का लगभग 40 फीसदी है।
स्कूल-कॉलेजों के बाहर दिखेंगी ‘पुलिस दीदी’
भर्ती में बड़ी संख्या में पुलिस दीदियों की भर्ती भी की जा रही है. डीजीपी ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘पुलिस दीदी’ की तैनाती की नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसके लिए 1,500 स्कूटी खरीदने का ऑर्डर जारी कर दिया गया है। इनकी आपूर्ति करीब 15 दिनों में होने की उम्मीद है।
इसके अलावा अगले एक महीने में पुलिसकर्मियों को 3,100 बाइक भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका मकसद स्कूल-कॉलेजों के आसपास पुलिस की नियमित मौजूदगी बढ़ाना और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की पहुंच को तेज करना है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









