कैदियों को अब मनी ट्रांसफर करना हुआ आसान, खोले जाएंगे ऑनलाइन अकाउंट
झारखंड जेल प्रबंधन द्वारा कैदियों के लिए ऑनलाइन अकाउंट की व्यवस्था की जा रही हैं. जिससे कैदियों तक पहुंचाए जाने के लिए परिजनों को रिश्वत आदि धंधलियों से न गुजरना पड़े.

रांची : झारखंड के जेलों में कैदियों को पैसे भेजने की प्रक्रिया सुगम बनाने के लिए ऑनलाइन अकाउंट की व्यवस्था की जा रही है. ऑफलाइन तरीके से उन तक पैसे भेजे जाने की व्यवस्था में अनेक धांधली की शिकायतें आए दिन मिलती थी.
जेल आईजी सुदर्शन मंडल बताते हैं कि कैदियों तक परिवार वालों को पैसे भेजने के लिए जेलकर्मियों को रिश्वत देनी पड़ती थी. इससे भेजे गए पैसे संपूर्णत: कैदी को मिल पाएं, ये अधिकांश बार संभव नहीं हो पाता था.
आगे उन्होंने बताया कि कैदियों का ऑनलाइन अकाउंट कैंटीन के जरिए खोला जाएगा, जिसके माधयम से परिजन आसानी से उन्हें पैसे स्थानांतरित कर पाएंगे. इन्हीं पैसों से जेल कैदी अपनी आवश्यकता पूर्ति हेतु सामग्रियां जेल की कैंटीन से खरीद पाएंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

फूड पॉइजनिंग मामले में पुलिस ने गोलगप्पा दुकानदार को भेजा जेल, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने पत्रकार पर हमला, शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में हंगामा







