कैमूर रामगढ़ रेफरल अस्पताल में लुंगी पहनकर ड्यूटी कर रहे डॉक्टर को विधायक की फटकार, CS से कार्रवाई की मांग
जिले के रेफरल अस्पताल में पोस्टेड डॉक्टर घर वाले कपड़े में ही पहुंच गए मरीज का इलाज करने. जिसपर स्थानीय विधायक बरस पड़े और जमकर फटकार लगाई.

Kaimur, Bihar: जिले के रामगढ़ रेफरल अस्पताल में ड्यूटी में लापरवाही और डॉक्टर के लुंगी-गंजी में पहुंचने पर रामगढ़ विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू ने कड़ी नाराजगी जताई.
गुरुवार रात रामगढ़ बाजार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए. विधायक घायलों को लेकर रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचे तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अस्पताल में नदारद मिले. फोन करने पर डॉक्टर लुंगी और गंजी पहनकर ड्यूटी पर पहुंचे.
विधायक ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CS) कैमूर को फोन कर तत्काल कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि ड्यूटी से नदारद और लुंगी में घूमने वाले डॉक्टर संजय को अविलंब सस्पेंड किया जाए और रेफरल अस्पताल रामगढ़ के प्रभारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह को तुरंत हटाया जाए. विधायक ने स्पष्ट कहा कि यह अनुरोध नहीं, चेतावनी है.
हादसे में दो लोगों को गंभीर चोट आई थी. विधायक ने उन्हें रेफर कराकर एंबुलेंस से बनारस ट्रामा सेंटर भिजवाया.
(कैमूर से अजीत कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार: शादी का झांसा देकर छात्रा से 3 साल तक यौन शोषण, मोतिहारी में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पर FIR से मचा हड़कंप

बगहा: अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी स्कूल वैन, 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल, बच्चों को तड़पता छोड़ चालक फरार







