गुमला में खनन विभाग अवैध बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त, 40 हजार घनफीट बालू जब्त
गुमला एसडीओ द्वारा जिला में धड़ल्ले से चल रहे अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध सख्ती अपनाई जा रही है. घाघरा थाना क्षेत्र से 40 हजार घनफीट बालू जब्त किया गया है.

Jharkhand (Gumla): गुमला प्रशासन की ओर से घाघरा थाना अंतर्गत बालू के अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. बालू का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी था, जिसपर लगाम लगाने के लिए जिला टास्क फोर्स गठित की गई थी.

इसी जिला टास्क फोर्स ने अवैध बालू के भंडारण व परिवहन के विरुद्ध जांच करने के बाद छापेमारी की. इस अभियान का नेतृत्व एसडीओ राजीव नीरज द्वारा किया जा रहा था.
पुलिस द्वारा जानकारी साझा की गई कि डुको नामक स्थान पर लगभग 40 हजार घनफीट अवैध बालू भंडारित पाया गया. टास्क फोर्स द्वारा उक्त भंडारित बालू को जब्त किया गया है. एसडीओ ने बताया कि दो जगहों से अवैध बालू जब्त किया गया है.
उन्होंने बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्तियों एवं संबंधित भूमि स्वामी के विरुद्ध केस कर कार्रवाई की जा रही है. वहीं प्रशासन के द्वारा किए गए छापेमारी से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. साथ ही कहा है कि पुलिस का अभियान अवैध बालू माफियाओं के विरुद्ध जारी रहेगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के देवरी में अज्ञात वाहन की चपेट में आए दो बाइक सवार, एक की मौत

गिरिडीह के एक पति-पत्नी को पाया गया 10 साल पुराने हत्याकांड मामले में दोषी, 7 वर्ष कटेगी जेल में जिंदगी






