भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने हथियार माफिया को दबोचा
भागलपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Nalanda / Bihar (Report By- Virendra Kumar): नालंदा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, दरअसल, पुलिस ने नगरनौसा थाना क्षेत्र में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. साथ ही छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया है. और मौके से मुख्य आरोपी कृष्ण विश्वकर्मा को भी दबोच लिया है.
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की है. मामले की जानकारी देते हुए हिलसा डीएसपी शैलजा ने बताया कि 1 मई को गौरीचक थाना क्षेत्र से हथियार खरीद-बिक्री के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ.
आरोपियों ने बताया कि हथियारों के बैरल की सप्लाई कृष्ण विश्वकर्मा द्वारा की जा रही थी, जो नगरनौसा के बाजितपुर गांव में किराए के मकान में अवैध हथियार निर्माण का धंधा चला रहा है. इस सूचना के मिलते ही नगरनौसा थाना पुलिस ने त्वरित छापेमारी की और मौके से कट्टा बॉडी का सांचा, अर्धनिर्मित बैरल, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, लोहा काटने वाली आरी, हथौड़ी, छेनी और भट्ठी मशीन समेत दर्जनों उपकरण बरामद किए.
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है. वहीं इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश जारी है. फिलहाल पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









