रायसेन में AI के माध्यम से खनिज विभाग ने अवैध परिवहन पर कसी नकेल, कलेक्टर के निर्देश पर जारी हुए डिमांड नोट
एआई आधारित चेकपोस्ट के जरिए सख्त कार्रवाई करते हुए विभाग ने 10 वाहनों को पकड़ा है जिसपर करीब 35 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है.

Raisen / Madhya Pradesh(Report by- Vibhor Tripathi): मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में कलेक्टर के निर्देश पर माइनिंग विभाग ने मुरम-गिट्टी के अवैध परिवहन पर नकेल कसी है. दरअसल, एआई आधारित चेकपोस्ट के जरिए सख्त कार्रवाई करते हुए विभाग ने 10 वाहनों को पकड़ा है जिसपर करीब 35 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है.
मुरम और गिट्टी का अवैध तरीके से परवहन कर रहे वाहनों को एआई चेकगेट सिस्टम के माध्यम से इंटरसेप्ट किया गया. इस बीच जांच के दौरान दस्तावेजों और परिवहन में अनियमितता मिलने पर संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ डिमांड नोट जारी करके हुए पेनल्टी लगाई गई है.
बता दें, अवैध परिवहन करने वालों के बीच खनिज विभाग की कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है विभाग का कहना है कि अब तकनीक जजरिए लगातार पूरे जिले में खनिज परिवहन की निगरानी की जा रही है नियम विरुद्ध और बिना वैध अनुमति के परिवहन करने वालों पर विभाग की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
इन वाहनों पर लगा जुर्माना
MP38H2173 (मुरम) – ₹2.11 लाख
MP38ZD9073 (मुरम) – ₹4.20 लाख
MP04HE9796 (गिट्टी) – ₹2.26 लाख
MP07HB6217 (गिट्टी) – ₹4.26 लाख
MP04ZW2453 (गिट्टी) – ₹4.47 लाख
MP04ZP8838 (गिट्टी) – ₹4.47 लाख
MP04HE4285 (गिट्टी) – ₹2.26 लाख
MP04ZV5730 (गिट्टी) – ₹2.26 लाख
MP38ZC5381 (गिट्टी) – ₹4.47 लाख
CG10BM9450 (मुरम) – ₹4.20 लाख
आपको बता दें, विभाग ने नियमों का पालन करने के साथ वैध दस्तावेजों के साथ ही खनिज परिवहन करने की अपील वाहन संचालकों से की है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP: इंदौर के तीन इमली चौराहे के पास डिपो में खड़ी बस में लगी भीषण आग, 5 बसें जलकर खाक

कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रिलीज किए दो चीते







