पहले दिन से ही एक्शन मोड में आई मेयर रौशनी खलको,कहा गर्मी में पानी की नहीं होगी कमी
रांची:राजधानी रांची की मेयर रौशनी खलको अपने कार्यालय के पहले दिन से ही एक्शन मोड में नजर आ रही है। मेयर पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि मेयर के रूप में उनका पहला दिन भले ही है। लेकिन निगम परिवार के साथ पहले से ही जुड़कर काम करने का अनुभव रहा है।

जिस तरह से लोगों की उम्मीद पार्षद के बाद मेयर के रूप में है। पूरे रांचीवासी इसी उम्मीद से उनके पास आ रहे हैं। ताकि उनकी समस्या समाप्त हो। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। जो लोग आवेदन दे रहे हैं। उसको लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। पदाधिकारी की तुरंत निर्देश दिया जा रहा है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि दीपशिखा हॉस्टल में टंकी ओवरफ्लो हो रही थी। विभाग के लोगों को बुलाकर तुरंत खाली करने का निर्देश दिया गया है। जो पानी की समस्या लेकर आए थे। उन्हें टैंकर के माध्यम से पानी मुहैया कराई गई है। जो समस्याओं का तुरंत निदान हो सकता है। उसके लिए ऑफिस से निर्देश दिया जा रहा है।
शहर में गर्मी में पानी की समस्या के सवाल पर मेयर ने कहा कि गर्मी को लेकर विशेष तैयारी की गई है। वाटर बोर्ड की बैठक की गई है। इसको लेकर गंभीर चर्चा की गई है। नगर निगम के पास टैंकर की संख्या 70 है।जिसमें 50 कार्य करने की स्थिति में है। जबकि 20 की रिपेयरिंग चल रही हैं।इसके साथ ही सभी वार्ड से सूची मंगाई जा रही है कि कहां-कहां टैंकर के माध्यम से पानी दे सकते हैं।वैसे जगह पर टैंकर के माध्यम से पानी देंगे।
मेयर ने बताया कि विशेष टीम गठित करने के लिए कहा गया है।जो शहर में फटी पाइपलाइन का निरीक्षण करेंगे और फटी पाइपलाइन का रिपेयर करने में नगर निगम के स्तर से क्या कुछ किया जा सकता है। वो देखेंगे।इसके साथ-साथ पीएचडी के साथ कोआर्डिनेशन करके लोगों तक पानी किस तरह से पहुंचाया जा सकता हैं और पानी की बर्बादी ना हो। इस पर काम किया जाएगा।
वहीं आगामी 28 मार्च को रांची नगर निगम और पीएचडी के साथ बैठक की जाएगी। जिसमें गर्मी में आम लोगों तक पानी कैसे पहुंचाया जा सके। उन्हें पानी पिला सके इस पर चर्चा की जाएगी। रांची नगर निगम की बोर्ड की बैठक में जल्द होगी। वहीं पर्व त्यौहार के दौरान लोगों जो भी समस्याएं हैं।उस समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।डिप्टी मेयर मिल चुके हैं। नगर आयुक्त के साथ बैठकर इसको लेकर पहल करेंगे।
ईद,सरहुल और रामनवमी को लेकर रांची नगर निगम की ओर से पूरी तैयारी की गई है। स्थल निरीक्षण भी किया गया है। शहर की साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसको लेकर सभी सुपरवाइजर और पार्षदों को आग्रह किया है कि साथ ही जेई को भी लगाया गया है। ताकि शहर साफ हो सके।
मेयर ने कहा कि जनता जुलूस के रूप में सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। वही झारखंड की नजर राजधानी रांची पर रहेगी कि किस तरह से साफ सफाई की स्थिति है।किस तरह से लोग स्वच्छता के साथ त्यौहार मना रहे हैं।इसको लेकर सारे बिंदुओं पर नजर है। उसपर पहल की जा रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







