चंदवा की डेढ़ टंगवा घाटी में कंटेनर ने बाइक और ऑटो को रौंदा, 6 की मौत
चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग स्थित डेढ़ टंगवा घाटी में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया।


Latehar: चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग स्थित डेढ़ टंगवा घाटी में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ने पहले एक बाइक और फिर ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छह लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
ढलान पर बेकाबू हुआ कंटेनर
जानकारी के अनुसार, लोहरदगा की ओर से आ रहा एक भारी कंटेनर डेढ़ टंगवा घाटी के तीखे ढलान पर अचानक अनियंत्रित हो गया। बेकाबू कंटेनर ने सबसे पहले चंदवा से लोहरदगा की ओर जा रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ऑटो को भी मारी जोरदार टक्कर
बाइक को चपेट में लेने के बाद कंटेनर ने सामने जा रहे एक ऑटो को भी जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार लोगों में से चार लोगों की मौत होने की सूचना है।
एक के बाद एक दो वाहनों को कंटेनर द्वारा चपेट में लिए जाने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों और घायलों के कारण अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
पुलिस और राहत दल ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
फिलहाल हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों व घायलों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गाली-गलौज के बाद चली गोली, खून से लथपथ होकर थाने पहुंचा युवक!, धनबाद में...

शादी को हुआ था महज एक साल!, स्वतंत्रता दिवस पर फुटबॉल खेलने के बाद SAIL अधिकारी को आया साइलेंट अटैक







