डोरंडा के खानकाह मज़हरिया मुनामिया में शान से फहरा तिरंगा, मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की मांगी गई दुआ
80th Independence Day: 80वें स्वतंत्रता दिवस (यौमे आज़ादी) के पावन अवसर पर पूरे देश में जश्न और देशभक्ति का माहौल है।


Ranchi: 80th Independence Day: 80वें स्वतंत्रता दिवस (यौमे आज़ादी) के पावन अवसर पर पूरे देश में जश्न और देशभक्ति का माहौल है। इसी कड़ी में राजधानी रांची के डोरंडा (मणिटोला) स्थित फिरदौस नगर के 'खानकाह मज़हरिया मुनामिया' में भी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया और झंडोत्तोलन कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया।
सज्जादानशीन ने फहराया तिरंगा, मांगी देश की खुशहाली की दुआ
कार्यक्रम के दौरान सज्जादानशीन सैय्यद शाह अल्कामा शिब्ली कादरी ने पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने एक सुर में राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता व अखंडता को और अधिक मजबूत करने का दृढ़ संकल्प लिया।
"स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का दिन"
इस खास मौके पर सज्जादानशीन सैय्यद शाह अल्कामा शिब्ली कादरी ने तमाम देशवासियों को 80वें यौमे आज़ादी की दिली मुबारकबाद पेश की। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि यह दिन हम सभी को राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा देता है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डोरंडा थाना में आजादी का जश्न, तिरंगा फहराने के बाद पुलिसकर्मियों ने लिया ये प्रण

'193 अपराधी जेल में, 50 पर लगा CCA!' 80वें स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड DGP का अपराधियों को कड़ा संदेश







