रांची न्यू पुलिस लाइन में तिरंगा फहराकर SSP ने ली सलामी!, उत्कृष्ट सेवा के लिए 34 जांबाज पुलिसकर्मी सम्मानित
राजधानी रांची के कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भव्य समारोहआयोजित किया गया।


Ranchi: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परेड से हुई, जिसकी रांची SSP राकेश रंजन ने सलामी ली। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
DC और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
समारोह में रांची DC, SSP, City SP, ग्रामीण SP और ट्रैफिक SP समेत पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस अधिकारियों और जवानों में खासा उत्साह देखने को मिला।
बेहतर काम करने वाले 34 पुलिसकर्मी सम्मानित
समारोह के दौरान रांची जिले में बेहतर कार्य और उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया। SSP राकेश रंजन समेत वरीय पुलिस अधिकारियों ने ASP कोतवाली समेत कुल 34 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अधिकारियों ने बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
सम्मान से बढ़ा पुलिसकर्मियों का उत्साह
सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों का उत्साह देखते ही बना। उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिलने से पुलिसकर्मियों में गर्व और उत्साह का माहौल रहा।
स्वतंत्रता दिवस के इस समारोह के जरिए पुलिसकर्मियों को देश के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ काम करने का संदेश भी दिया गया। समारोह में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि बेहतर सेवा देने वाले जवानों का सम्मान उन्हें आगे और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'193 अपराधी जेल में, 50 पर लगा CCA!' 80वें स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड DGP का अपराधियों को कड़ा संदेश

रांची में चोरों का आतंक!, एक साथ 6 दुकानों को बनाया निशाना, 1.5 लाख कैश समेत लाखों का सामान पार







