वीरता और कर्तव्यनिष्ठा का मिला इनाम, CM हेमंत ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
रांची के मोरहाबादी मैदान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित राजकीय समारोह में पुलिस के अधिकारियों और जवानों को उनकी वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।


80th Independence Day: रांची के मोरहाबादी मैदान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित राजकीय समारोह में पुलिस के अधिकारियों और जवानों को उनकी वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिसकर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। समारोह में पुलिस बल की भव्य परेड भी आकर्षण का केंद्र रही।
IPS अधिकारियों समेत कई पुलिसकर्मियों को मिला पदक
उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को पदक से सम्मानित किया गया। इनमें पुलिस महानिरीक्षक डॉ. माइकल राज एस और पुलिस उपमहानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा शामिल रहे।
इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार राय, विशेष शाखा के DSP नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार और पुलिस निरीक्षक अस कुमार मोदी को भी सम्मानित किया गया।
अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को भी मिला सम्मान
समारोह में पुलिस के अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को भी उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए अलग-अलग श्रेणियों में पदक प्रदान किए गए।
STF रांची के ASI अरविंद कुमार पाले और संजीव कुमार झा, रांची जिले के दीपक तथा CID के महेंद्र महतो को भी सम्मानित किया गया।
इसके अलावा STF के चालक हवलदार मोहम्मद इकबाल, विराय मुंड्री और हवलदार विजय थापा को भी सेवा के लिए सम्मान मिला। महिला आरक्षी प्रभा देवी, महिला हवलदार रंजीता पुजू और गढ़वा जिले के आरक्षी विदेशी माजी को भी सेवा पदक प्रदान किया गया।
ओडिशा पुलिस की मेहमान प्लाटून ने भी दिखाया दम
राजकीय समारोह में पुलिस बल की भव्य परेड आयोजित की गई। परेड का नेतृत्व 2022 बैच के IPS अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने फर्स्ट कमांड के रूप में किया। सेकंड इन कमांड दानिशूल और परिचारी अनीश मोहित रहे।
इस बार परेड में ओडिशा पुलिस की मेहमान प्लाटून ने भी हिस्सा लिया। प्लाटून का नेतृत्व निरीक्षक दीपक बाबरी ने किया। शानदार सहभागिता और प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निरीक्षक दीपक बाबरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
साहस और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस अधिकारियों और जवानों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाना उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और विशिष्ट सेवाओं के प्रति राज्य सरकार के सम्मान का प्रतीक रहा। समारोह के दौरान पुलिस की परेड ने जहां लोगों में जोश भरा, वहीं सम्मानित पुलिसकर्मियों के लिए यह पल उनके सेवा जीवन की उपलब्धियों में खास रहा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्रों के आंदोलन पर 'चोरों' की नजर!, रांची के स्टेडियम से नीली Apache उड़ा ले गया संदिग्ध, मचा हड़कंप

‘मेहनत करने वाले बच्चों के साथ खिलवाड़ नहीं चलेगा’, पेपर लीक पर दुमका में राज्यपाल का बड़ा बयान







