गिरिडीह के तिसरी में विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने पति समेत ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप
परिजनों का आरोप है कि संदीप का किसी दूसरी महिला से प्रेम संबंध था और दहेज को लेकर भी काजल को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. इसे लेकर दो-तीन बार पंचायत भी हो चुकी थी.

Giridih, Jharkhand: तिसरी थाना क्षेत्र के गादी गांव में विवाहिता की मौत का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया गया. संदीप मोदी समेत ससुराल वालों पर शादी के छह साल बाद काजल कुमारी की हत्या का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है.
मृतका काजल कुमारी उम्र 25 वर्ष पचम्बा निवासी शंकर प्रसाद वर्मा की बेटी थी. उसकी शादी लगभग छह साल पहले तिसरी थाना क्षेत्र के गादी निवासी संदीप मोदी से हुई थी. पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव पलंग पर रखा हुआ था. काजल के गले पर दुपट्टे से गला घोंटे जाने के निशान दिख रहे थे.
परिजनों का आरोप है कि संदीप का किसी दूसरी महिला से प्रेम संबंध था और दहेज को लेकर भी काजल को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. इसे लेकर दो-तीन बार पंचायत भी हो चुकी थी. आखिरी बार करीब एक माह पूर्व घरेलू विवाद के बाद मृतका अपने मायके पचम्बा चली गई थी, जहां पंचायत हुई थी, जिसके बाद देवर रंजीत काजल को मायके से ससुराल वापस लेकर आया था.
इधर मृतका के भाई रघुनंदन कुमार एवं मां ज्योत्सना देवी ने बताया कि गुरुवार को ससुराल वालों ने फोन कर कहा कि काजल ने फांसी लगा ली है. जब परिजन मौके पर पहुंचे तो शव पलंग पर पड़ा था. कह कि उनकी बेटी को पूरे ससुराल वालों ने मिलकर हत्या कर दी है.
इस दौरान तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति संदीप मोदी को हिरासत में ले लिया है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमशेदपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 10 हजार का कटा चालान तो डीसी ऑफिस के बाहर पीने लगा शराब

नगड़ी में 'RIMS 2' की जमीन पर बाउंड्री का काम शुरू: ग्रामीणों ने किया कड़ा विरोध, उपजाऊ भूमि बचाने की गुहार







