गोड्डा पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रेलर बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार
सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र से महिंद्रा ट्रैक्टर और ट्रेलर चोरी होने के बाद पुलिस ने मामले को चुनौती के रूप में लिया। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ी। हर सुराग को जोड़ते हुए पुलिस की टीम जामताड़ा तक पहुंची, जहां से चोरी गया ट्रैक्टर और ट्रेलर बरामद कर लिया गया।


GODDA /JHARKHAND : गोड्डा जिले में सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र से चोरी हुए महिंद्रा ट्रैक्टर और ट्रेलर मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रेलर बरामद कर लिया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि वाहन चोरी गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। इसके बाद जामताड़ा में छापेमारी कर चोरी किया गया ट्रैक्टर और ट्रेलर बरामद किया गया। एसडीपीओ आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल-112 पर दें,

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सड़क बनी खेत... कीचड़ में उतरे ग्रामीण, धान रोपकर प्रशासन के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

सुल्तानगंज जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए एक्शन में गिरिडीह पुलिस खुद एसपी ने लिया जायजा







