JPSC धांधली में रांची से धरे गए कई शातिर, 7 अब भी फरार ; DIG अनूप बिरथरे की अगुवाई में बनी SIT
झारखंड में युवाओं के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ यानी JPSC और CGL परीक्षा धांधली मामले में अब पुलिस का हंटर तेजी से चल रहा है।

CID Jharkhand: झारखंड में युवाओं के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ यानी JPSC और CGL परीक्षा धांधली मामले में अब पुलिस का हंटर तेजी से चल रहा है। CID ने इस महाघोटाले की जड़ तक पहुंचने के लिए अपनी जांच काफी तेज कर दी है। एक के बाद एक गिरफ्तारियां हो रही हैं और पकड़े गए आरोपी ऐसे-ऐसे राज उगल रहे हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।
CID ने बनाई धाकड़ SIT, 7 IPS अफसर कर रहे जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए CID ने एक हाई लेवल स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। इस पूरी जांच की कमान STF के तेजतर्रार आईजी अनुप बिरथरे के हाथों में सौंपी गई है। जांच का दायरा कितना बड़ा है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस विशेष टीम में सात आईपीएस अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा कई डीएसपी, इंस्पेक्टर और दरोगा रैंक के अफसर भी इस टीम का हिस्सा हैं, जो दिन-रात एक करके सुराग जुटा रहे हैं।
मास्टरमाइंड का कुबूलनामा- 'हां, मैंने पैसे लेकर पास कराया'
इस पूरे खेल का असली मास्टरमाइंड यानी किंगपिन अभय तिवारी अब पुलिस की गिरफ्त में है। CID ने अभय के साथ-साथ उसकी पत्नी और उसके भाई को भी अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो अभय तिवारी टूट गया। उसने मान लिया है कि वह पैसे के दम पर अयोग्य छात्रों को परीक्षा पास कराने का रैकेट चला रहा था। उसके इस कुबूलनामे के बाद जांच एजेंसी और ज्यादा अलर्ट हो गई है और मामले की परत-दर-परत खुल रही है।
OMR शीट में करते थे हेराफेरी, रांची से कई गिरफ्तार
CID अब तक इस मामले में दो दर्जन (24) लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हाल ही में राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों से कई अहम गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस ने कोकर के हैदरअली रोड नंबर 9 से रौशन केरकेट्टा और बरियातू के सरहुल नगर से उमाकांत उरांव को दबोचा है। वहीं, धुर्वा सेक्टर 3 के रहने वाले मनोज कुमार को भी अरेस्ट किया गया है। मनोज पर आरोप है कि वह ओएमआर शीट में हेरफेर करने का काम करता था। इन गिरफ्तारियों के बाद से आरोपियों के घरवाले और पड़ोसी पूरी तरह से खौफ में हैं और कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
7 आरोपी अब भी हैं फरार, तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी
सीआईडी का एक्शन यहीं रुकने वाला नहीं है। पुलिस की रडार पर अभी कई और शातिर हैं। बताया जा रहा है कि इस अनियमितता में शामिल सात अन्य अभ्यर्थी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। ये सभी फिलहाल अंडरग्राउंड हैं। इनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए SIT की टीमें लगातार अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रही हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और बड़े चेहरों से नकाब उठ सकता है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा के चांदनी होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कमरा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, संचालक का बेटा भी चढ़ा हत्थे

'4.5 लाख की घूस मांगी, 50 हजार लेते पकड़ी गईं!', खूंटी महिला थाना की पूर्व थानेदार सुलेखा कुमारी की जमानत खारिज







