इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई : बिना वीजा-पासपोर्ट भारत में घुस रहे स्विट्जरलैंड की महिला और म्यांमार का युवक गिरफ्तार
हरैया थाना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई, कस्टम चौक के पास पकड़े गए दोनों विदेशी नागरिक

Report by : मोतिहारी / प्रतिक सिंह
पूर्वी चंपारण के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हरैया थाना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिकों में एक महिला स्विट्जरलैंड की निवासी बताई जा रही है, जबकि दूसरा एक युवक म्यांमार का रहने वाला है। दोनों को हरैया थाना क्षेत्र के कस्टम चौक के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों विदेशी नागरिकों के पास भारत में प्रवेश के लिए आवश्यक वीजा और पासपोर्ट नहीं था। इसके बावजूद वे अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें सीमा क्षेत्र में ही दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों विदेशी नागरिकों से पूछताछ की गई और उनके भारत आने के उद्देश्य समेत अन्य बिंदुओं की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।
सीमा क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर लगातार बढ़ाई गई चौकसी के बीच यह कार्रवाई सीमा सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती को भी दर्शाती है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्र की सरेआम हत्याकांड! एक माह बाद भी मुख्य आरोपी फरार, SIT की कार्यशैली पर उठे सवाल

रेलवे ट्रैक पर मिला सरकारी शिक्षक का शव पैर गमछे से बंधे थे, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका







