सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बनाने के उपकरण और स्टीकर बरामद
पलामू जिले के सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और स्टीकर बरामद किए हैं।

मेदिनीनगर: पलामू जिले के सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और स्टीकर बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के समीप एक घर में अवैध शराब का निर्माण और उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरण तथा शराब की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले स्टीकर बरामद किए। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही इस अवैध कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए।
सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि फरार शराब तस्करों की पहचान की जा रही है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।लामू जिले के सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और स्टीकर बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के समीप एक घर में अवैध शराब का निर्माण और उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरण तथा शराब की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले स्टीकर बरामद किए। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही इस अवैध कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि फरार शराब तस्करों की पहचान की जा रही है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गाली-गलौज के बाद चली गोली, खून से लथपथ होकर थाने पहुंचा युवक!, धनबाद में...

शादी को हुआ था महज एक साल!, स्वतंत्रता दिवस पर फुटबॉल खेलने के बाद SAIL अधिकारी को आया साइलेंट अटैक







