सिमडेगा में PLFI के नाम पर लेवी मांगने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों को दबोचा
सिमडेगा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 9 पीएलएफआई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इसके अलावे आज, 29 मार्च 2026 को मामले संलिप्त 3 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.

Simdega (Jharkhand): सिमडेगा में PLFI के नाम पर लेवी मांगने और सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 9 पीएलएफआई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इसके अलावे आज, 29 मार्च 2026 को मामले संलिप्त 3 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए तीन अभियुक्तों की पहचान रांची के सदर थाना इलाके स्थित बड़गाई के भरमटोली रोड खरवाकोचा के रहने वाले सुनील उरांव ( 24 वर्ष), पिता- चमरू उरांव; सिमडेगा जिला के बोलबा थाना इलाके स्तित अलिंगगुड़ रंगिया डीपा के रहने वाले सुबोध बड़ाईक (31 वर्ष), पिता- लालू बड़ाईक और खूंटी जिला के रनिया थाना इलाके के बेलासिंयां जराकेल के रहने वाले शिवा सिंह (27 वर्ष) पिता- स्व. समलु सिंह के रुप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, ये तीनों अभियुक्त घटना की शाजिश रचने में संलिप्त थे और क्षेत्र में हथियार सप्लाई करने और ठेकेदार सहित अन्य लोगों का मोबाईल नम्बर पता कर उपलब्ध कराने का काम करते थे.
बता दें, यह पूरा मामला जिला के जलडेगा थाना इलाके का है जहां जलडेगा थानान्तर्गत लचड़ागढ़ से ओड़गा के बीच सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था यहां 25 और 26 मार्च की रात्रि अचानक आ धमके अज्ञात अपराधियों ने PLFI के नाम भय पैदा करने और लेवी वसूलने के उद्देश्य से सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग हवाले करने का प्रयास किया. और इस दौरान उन्होंने पीएलएफआई के नाम बैनर भी छोड़ा. इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच और सड़क निर्माण में लगे मजदूरों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल व्याप्त था.
इस घटना की जानकारी के बाद सिमडेगा एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमडेगा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिसके बाद टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए इस अपराधकांड में संलिप्त अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी करते हुए 20 मार्च को 9 PLFI अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. जबकि आज, रविवार (29 मार्च 2026) को पुलिस ने कांड में शामिल अन्य 3 लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा.
रिपोर्ट- बिरेन्द्र तिवारी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IPS गौरव गोस्वामी ने लिया रांची के ग्रामीण एसपी रूप में पदभार..ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधी नियंत्रण और महिला सुरक्षा प्राथमिकता... पतरातू के एसडीपीओ रहे गौरव गोस्वामी

गुमला के बसिया में सड़ीगली अवस्था में मिला शव, 12 दिन से लापता था युवक, इलाके में सनसनी







