ऑपरेशन प्रहार में पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 121 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 121 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

Palamu.. News पलामू पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 121 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक Swift Dzire कार, दो नंबर प्लेट और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कार में सवार दो कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 की रात गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि लातेहार जिले के मनिका की ओर से एक सफेद रंग की Swift Dzire कार संख्या JH-03-AQ-3253 में भारी मात्रा में अवैध गांजा लोड कर डाल्टनगंज की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय गोप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी क्रम में संदिग्ध Swift Dzire कार को सुरक्षित तरीके से रोककर उसकी तलाशी ली गई। डिक्की और सीट के नीचे छिपाकर रखा था गांजा पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की तथा आगे की सीट के नीचे बाईं ओर छिपाकर रखा गया कुल 121 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त कार के अलावा दो नंबर प्लेट और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए। कार में दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ के बाद दोनों की पहचान सनोज कुमार यादव उर्फ बाबू, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता मोहन यादव और शम्भू कुमार यादव, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता भोलानाथ यादव के रूप में हुई। दोनों ग्राम झाबर, थाना सतबरवा, जिला पलामू के रहने वाले बताए गए हैं। भारी मात्रा में गांजा बरामद होने से मचा हड़कंप एक ही वाहन से 121 किलोग्राम गांजा बरामद होने के बाद पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। बरामद गांजे की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद मादक पदार्थ, वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामान को जब्त करते हुए मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। - अवैध गांजा – 121 किलोग्राम - Swift Dzire कार – 01 - नंबर प्लेट – 02 - मोबाइल फोन – 02 गिरफ्तार आरोपी 1. सनोज कुमार यादव उर्फ बाबू, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता–मोहन यादव, ग्राम झाबर, थाना सतबरवा, जिला पलामू। 2. शम्भू कुमार यादव, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता–भोलानाथ यादव, ग्राम झाबर, थाना सतबरवा, जिला पलामू। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम इस कार्रवाई में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय गोप, मेदिनीनगर, पुलिस अवर निरीक्षक एवं सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुजीत रजक सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पलामू पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चश्मे से हमेशा के लिए आजादी!, रांची के IRIS में आधुनिक LASIK OT शुरू, सिर्फ 2 मिनट में होगा लेजर ट्रीटमेंट

दुमका पुलिस ने लौटाए 15 लोगों के खोए मोबाइल, फोन वापस मिलते ही खिल उठे चेहरे







