बलिया में मुंडन कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा, गंगा नदी में डूबे 6 लोग, चार अब भी लापता
बलिया में एक परिवार बच्चे के मुंडन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर एकत्रित हुआ था. परिवार की चार बच्चियां नदी में नहाने चली गईं, जो डूबने लग गईं. उन्हें बचाने के लिए दो युवकों ने नदी में छलांग लगा दी और वे भी डूबने लगे.

Balia, UP: बलिया से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. गंगा नदी के शिवरामपुर घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान बड़ा हादसा हो गया. नहाते वक्त दो किशोरियों समेत चार लोग गंगा नदी में डूब गए. जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है.
फेफना के कल्याणीपुर से वशिष्ठ चौहान का परिवार मुंडन के लिए घाट पर पहुंचा था. कार्यक्रम ठीक चल रहा था, तभी नहाते समय चार लड़कियां डूबने लगीं. उन्हें बचाने के लिए मश चक्कर में दो युवक भी गंगा में कूद गए. शोर सुनकर लोगों ने दो किशोरियों को तो बचा लिया, लेकिन चार लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.
लापता लोगों में 17 साल की हर्षिता चौहान, 12 साल की नंदिता चौहान, 20 साल का अरुण चौहान और 19 साल का अर्जुन चौहान शामिल हैं. पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है. खबर लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिला है.
Report By - Upendra Kumar Tiwary
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मधेपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 130 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

बेगुसराय में बार बालाओं के साथ सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने लगाए ठुमके, सोशल मीडिया में Video वायरल







