कोडरमा में नदी किनारे चल रही थी महुआ शराब की भट्ठी, पुलिस ने मारा छापा ; 1.5 क्विंटल जावा महुआ नष्ट
कोडरमा के गोरी नदी किनारे पुलिस ने अवैध महुआ शराब भट्ठी पर छापा मारकर 1.5 क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी जारी है।

Koderma: अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कोडरमा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंदवारा थाना पुलिस ने गोरी नदी के किनारे छापेमारी कर अवैध महुआ शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोरी नदी के किनारे अवैध तरीके से महुआ शराब तैयार की जा रही है। सूचना मिलते ही चंदवारा थाना पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही अवैध शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 1.5 क्विंटल जावा महुआ बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही अवैध शराब बनाने के लिए तैयार की गई भट्ठी को भी ध्वस्त कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बच्चों को छोड़ते ही ड्राइवर को आई झपकी!, मोरहाबादी में बेकाबू ECO ने दो कारों को रौंदा, मची अफरा-तफरी

गिरिडीह में डीजल टंकी फटते ही आग का गोला बना ट्रक, सड़क पर...







