2 अक्टूबर को झारखंड में बंद रहेगी शराब की दुकानें, जानें वजह
अपील की गई है कि 2 अक्तूबर यानी दशहरा और गांधी जयंती के मौके पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन की तरफ से यह कदम उठाया गया है ऐसे में इस दिन लोग शराब खरीदने और बेचने का प्रयास न करें.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: दो अक्तूबर को विजयादशमी (दशहरा) और महत्मा गांधी जयंती को लेकर रांची सहित पूरे झारखंड सभी शराब की दुकानें बंद रहेगी. साथ ही किसी भी प्रकार से शराब की बिक्री एवं परिवहन करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.
बता दें, राज्य के सभी जिले के जिला प्रशासन ने निर्देश जारी करते हुए साफ किया है कि आगामी दो अक्तूबर 2025 (गुरुवार) को जिला की सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद दुकानें, बार, रेस्तरां एवं क्लब, माइको ब्रिवरी सहित, झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लि. (J.S.B.CL) द्वारा संचालित थोक अनुज्ञप्ति परिसर और सभी देशी/विदेशी शराब की निर्माणशाला व कैंटीन उत्पाद प्रपत्र-21 की अनुज्ञप्ति परिसर पूर्णतः बंद रहेंगे.
इसके साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा गया है कि 2 अक्तूबर यानी दशहरा और गांधी जयंती के मौके पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन की तरफ से यह कदम उठाया गया है ऐसे में इस दिन लोग शराब खरीदने और बेचने का प्रयास न करें. अगर वे जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेशों का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






