झारखंड में डीएसपी स्तर के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
झारखंड सरकार द्वारा राज्य भर के दो सौ से अधिक डीएसपी अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है. 20 मई यानी मंगलवार को अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई.

Ranchi, Jharkhand: गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 20 मई 2026 को जारी अधिसूचना के तहत राज्यभर में डीएसपी स्तर के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. विभाग ने संचिका संख्या 12/पी-8001/2025-2096 के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को अगले आदेश तक नई जिम्मेदारियों पर पदस्थापित किया है. आदेश में कहा गया है कि जिन अधिकारियों के स्थान पर नए पदस्थापन हो चुके हैं और उन्हें नई पोस्टिंग नहीं मिली है, वे पुलिस मुख्यालय में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे. बताया जा रहा है कि यह निर्णय प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है.
एसीबी और विशेष शाखा में भी नई नियुक्तियां
इस अधिसूचना के जरिए झारखंड पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), विशेष शाखा (Special Branch), और अपराध अनुसंधान विभाग (CID) जैसी मुख्य विंग्स में भी भारी संख्या में नवप्रोन्नत और अन्य डीएसपी अधिकारियों को पदस्थापित कर सुरक्षा और जांच व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया गया है.
यह आदेश झारखंड के राज्यपाल के निर्देश पर सरकार के अवर सचिव अजीत कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी किया गया है, जिसकी प्रतिलिपि महालेखाकार सहित सभी संबंधित वरीय पुलिस अधीक्षकों, कप्तानों और कोषागारों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है.
तबादले की सूची इस प्रकार है :










specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पाकुड़ में सामाजिक बहिष्कार से सनसनी: अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने पर आदिवासी परिवार का 'बिटलाहा', 2 लाख जुर्माना

गिरिडीह नगर निगम विकास में स्टील उद्योग की होगी भागीदारी, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर बनी सहमति







