नोटों के बंडल में नहा रहे गिरिडीह के जमीन माफिया, 6 अपराधियों को पुलिस ने लिया गिरफ्त में
दबोचे गए अपराधियों में जमुआ के द्वारपहरी गांव निवासी खुद रामु साहू शामिल है, जो गोलीबारी के दौरान खुद की गोली से ही घायल हो गया था. फिल्हाल 6 अपराधी पुलिस की गिरफ्त में हैं.

JHARKHAND (GIRIDIH): गिरिडीह में जमीन माफियाओं की चांदी है. पुलिस इनके सामने खुद को असहाय महसूस कर रही है. अब हालात ऐसे हैं कि भूमाफिया दिनदहाड़े गोली चलाकर फरार हो जाते हैं, तब भी पुलिस की पकड़ में आना तो दूर, इन तक पहुंचने के लिए पुलिस के खुफिया नेटवर्क भी एक तरह से विफल साबित हो रहा है.
हालांकि रविवार को जमुआ के भूपतडीह में जमीन खरीद बिक्री मामले में बकाए पैसे की मांग को लेकर एक बार फिर गोली चलाकर माफियाओं ने दहशत पैदा करने का प्रयास किया. इसमें एक जमीन माफिया रामु साहू खूद ही अपने गोली लगने से जख़्मी हो गया.
फिलहाल रामु साहू का इलाज चल रहा है. वही इस मामले में जमुआ के साथ नवडीहा ओपी पुलिस और पचम्बा पुलिस को एक साथ जमीन माफियाओं को दबोचने में लगाया गया, सफलता भी मिली और इस दौरान छह अपराधियों को दबोचा गया.
दबोचे गए अपराधियों में जमुआ के द्वारपहरी गांव निवासी खुद रामु साहू शामिल है, जिसका इलाज चल रहा है. जबकि अन्य अपराधियों में मुफ्फसिल थाना के कुसुम्बा निवासी नारायण मंडल है. जिसने इन भूमाफियाओं को हथियार आपूर्ति किया था. इस दौरान पुलिस ने द्वारपहरी निवासी विजय साहू, संजय मंडल, पंकज उर्फ कारू यादव, जोरासांख निवासी अमित वर्मा और राजकुमार मंडल को दबोच पाई. इनके पास से पुलिस ने उसी सेंट्रो कार को जब्त किया, जिसे इन अपराधियों ने गोली फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






