खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई ने कुएं में कूदकर दी जान, मामले की जांच में जुटी पुलिस
प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला. पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

Burhanpur / Madhya Pradesh( Report By- Ashok Sony): मध्यप्रदेश के खंडवा - बुरहानपुर संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल (58 वर्ष) ने की खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के वे चुपचाप अपने घर से बाहर निकले थे. जहां उन्होंने बुरहानपुर जिले स्थित गृह ग्राम बोहरडा में अपने खेत के कुएं में कूदकर जान दी.
इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही जिले के कलेक्टर और एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला. पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. सांसद के भाई द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम का असली कारण अभी तक अज्ञात बना हुआ है. इस दुखद खबर के बाद से पूरे क्षेत्र और पाटिल परिवार के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है.
जानकारी के अनुसार, दिवंगत विश्वनाथ पाटिल का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव बोहरडा में किया जाएगा. सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल दिल्ली में थे. जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली वह दिल्ली से बुरहानपुर के लिए रवाना हुए. इधर सांसद के गृह ग्राम बोहरडा स्थित निवास पर काफी संख्या में समर्थक, रिश्तेदार पहुंचे. नेपानगर विधायक मंजू दादू सहित कई भाजपा और कांग्रेस नेता खबर सुनकर सांसद निवास पहुंचे. पुलिस बल भी तैनात रहा.
मामले में बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है. वहीं, बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि सूचना मिली थी कि विश्वनाथ पाटिल मिसिंग है. पुलिस मौके पर पहुंची. बाद में पता चला कि चप्पल उनके खेत के पास मिली. और पास के कुएं से उनका डेथ बॉडी निकाली गई.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बड़वानी में एक बेटे ने दिनदहाड़े अपने पिता को मारी गोली, खून से लथपथ मौके पर हो गई मौत

Dewas: जन्मदिन के दिन बुझ गया घर का चिराग, कुएं से गेंद निकालने गए थे बच्चे, डूबकर हो गई मौत







