बड़े पर्दे पर कालीन भैया और गुड्ढू पंडित का भौकाल, Mirzapur The Movie ने पहले दिन कमाए ₹28 करोड़!
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 28.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Mirzapur The Movie ; लंबे समय से दर्शकों के बीच सुर्खियों में छाई रहने वाली फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। छोटे पर्दे पर तहलका मचाने के बाद जब 'मिर्जापुर' की दुनिया बड़े पर्दे पर आई, तो दर्शकों ने इसका स्वागत बेहद धमाकेदार अंदाज में किया। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।
एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन हिंदी में 27.85 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 26 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म की कुल पहले दिन की कमाई 28.11 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और हाउसफुल शो का मिला जबरदस्त फायदा
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से बेहद सकारात्मक रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के संवादों और दमदार एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
देश के कई हिस्सों में थिएटर्स के बाहर हाउसफुल के बोर्ड लगे दिखे, जिससे फिल्म को मजबूत ओपनिंग मिली है। आने वाले फेस्टिवल वीकेंड का फायदा भी फिल्म को मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है, जिससे कमाई का यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है।
सितारों से सजी है फिल्म, 4 सितंबर को हुई है रिलीज
'मिर्जापुर: द मूवी' में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु के अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल चौहान जैसे कई नामचीन सितारे अहम किरदारों में हैं।
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पुनीत कृष्णा ने तैयार किया है। वहीं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसके निर्माता हैं। यह फिल्म 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु भाषा में देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

KBC 18 में 1 करोड़ के सवाल ने छुड़ाए पसीने!, लाइफलाइन भी हुई फेल, कंटेस्टेंट ने क्विट किया गेम…, क्या आप जानते हैं सही जवाब?

53 की उम्र में फिर दूल्हा बने अर्जुन रामपाल!, 6 साल के लिव-इन के बाद गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग की कोर्ट मैरिज







