सिर्फ 25 शो से 75 करोड़ के करीब पहुंची 'हनुमान अंश', विशाल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कमाल
करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी विशाल चतुर्वेदी की ‘हनुमान अंश’ दुनियाभर में 75 करोड़ रुपये की कमाई के करीब पहुंच गई है। महज 25 शो के बावजूद फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया।

Entertaimaint Desk: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब दुनियाभर में 75 करोड़ रुपये की कमाई के बेहद करीब पहुंच गई है। खास बात यह है कि फिल्म ने यह मुकाम ऐसे समय हासिल किया, जब रिलीज के बाद उसके सामने कई बड़ी चुनौतियां थीं।
250 से घटकर सिर्फ 25 रह गए थे शो
फिल्म की रिलीज के बाद ‘अवारापन 2’ और ‘बंटवारा’ जैसी बड़ी फिल्मों के सिनेमाघरों में आने से ‘हनुमान अंश’ के शो की संख्या काफी कम कर दी गई। शुरुआत में जहां फिल्म के करीब 250 शो चल रहे थे, वहीं कुछ समय बाद यह संख्या घटकर महज 25 रह गई।
पीवीआर और सिनेपोलिस जैसे बड़े मल्टीप्लेक्स में भी फिल्म को शुरुआत में पर्याप्त स्क्रीन नहीं मिल पाई। ऐसे हालात में किसी छोटे बजट की फिल्म के लिए दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाए रखना आसान नहीं था।
टीम ने खुद संभाली फिल्म की कमान
कम होते शो के बावजूद फिल्म की टीम ने हार नहीं मानी। विशाल चतुर्वेदी ने मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या और संगीतकार ऋषि पाठक के साथ मिलकर सीधे दर्शकों तक पहुंचने का फैसला किया।
तीनों ने सूरत और अलीगढ़ जैसे शहरों का दौरा किया और दर्शकों से मुलाकात कर फिल्म को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानी। इस दौरान मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने टीम का हौसला बढ़ाया। दर्शकों के बीच फिल्म की चर्चा बढ़ी तो सिनेमाघरों में इसके शो भी फिर से बढ़ाए जाने लगे।
2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने चौंकाया
‘हनुमान अंश’ की सबसे खास बात इसका छोटा बजट है। करीब 2 करोड़ रुपये में तैयार हुई फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन अब निर्माताओं के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। बड़े स्टार्स और बड़े बजट की फिल्मों के बीच कम लागत वाली इस फिल्म ने दर्शकों के दम पर अपनी जगह बनाई है।
विशाल ने इंडस्ट्री के रवैये पर जताई नाराजगी
फिल्म की सफलता के बीच विशाल चतुर्वेदी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। उनका कहना है कि शुरुआत में उन्हें इंडस्ट्री से वह समर्थन नहीं मिला, जिसकी उम्मीद थी। हालांकि टीम ने प्रचार से लेकर दर्शकों तक पहुंचने तक खुद लगातार मेहनत की।
अब फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है। ग्लोबल रिलीज के साथ मेकर्स को उम्मीद है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मिल रही सफलता के बाद अंतरराष्ट्रीय दर्शकों से भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'मैं शाकाहारी हूं...', बीफ पर रिपोर्टर के घटिया सवाल पर असहज हुईं मालविका शर्मा, फिर दिया करारा जवाब

पवन सिंह की पीठ पर बैठीं भारती सिंह, बोले- ‘दिलवा टूटेगा नहीं…’







