झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर! जेल शिफ्टिंग के दौरान छीन ली थी जवान की राइफल
साहिबगंज जेल से धनबाद जेल ले जाए जा रहे कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि उसने जवान का हथियार छीनकर भागने और फायरिंग करने की कोशिश की थी।


झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। मामला रविवार देर रात जामताड़ा का है। पुलिस के मुताबिक उसे साहिबगंज से धनबाद जेल में शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपायडीह पंचायत अंतर्गत मेला डंगाल गांव के पास पुलिस की गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया, जिसके बाद घटनाक्रम ने अचानक हिंसा का रूप ले लिया।
सुजीत ने की थी हथियार छीन के भागने की कोशिश
पुलिस का कहना है कि, वाहन रुकने का फायदा उठाकर सुजीत सिन्हा ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग भी की थी।
पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुजीत सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
SP ने की मामले की पुष्ट
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पूरे मामले की जांच अब शुरू हो चुकी है। जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि गैंगस्टर को सुरक्षित धनबाद जेल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने पुलिस जवान का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग करने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह भी कहा है कि पूरे घटनाक्रम की जांच नियमों के अनुसार की जा रही है और सभी तथ्यों का गहराई से परीक्षण किया जाएगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोड्डा में यूरिया की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, DC के निर्देश पर विशेष जांच अभियान शुरू

गोड्डा में धान रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल; गांव में पसरा मातम







