छात्राओं ने रांची DC को बांधी राखी, मिला पढ़ाई का तोहफा ; स्टेशनरी किट देकर बोले- खूब पढ़ो, आगे बढ़ो
रांची में रक्षाबंधन पर सरकारी स्कूल की छात्राओं ने डीसी मंजूनाथ भजन्त्री को राखी बांधी। डीसी ने छात्राओं को स्टेशनरी किट भेंट कर मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

Ranchi: रक्षाबंधन के मौके पर रांची समाहरणालय का माहौल भी भाई-बहन के स्नेह से सराबोर नजर आया। गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नवीन आरक्षी, रांची-1 की छात्राओं ने समाहरणालय ब्लॉक-ए के प्रांगण में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को हाथ से बनाई गई राखी बांधी।
छात्राओं से राखी बंधवाने के बाद उपायुक्त ने उनसे आत्मीयता से बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है।
रक्षाबंधन के मौके पर उपायुक्त ने छात्राओं को उपहार के रूप में पढ़ाई के लिए स्टेशनरी किट भी भेंट की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सरकारी स्कूलों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करने में किसी तरह की परेशानी न हो।
छात्राओं ने समाहरणालय में कार्यरत जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी राखी बांधी। इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक रांची बादल राज समेत संबंधित विद्यालय की शिक्षिका मौजूद रहीं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नेपाल के पानी से साहिबगंज में हाहाकार!, कारगिल दियारा में भारी कटाव, घर छोड़ ऊंचे स्थानों की ओर भागे लोग

CBI के बिछाए जाल में फंसे घूसखोर अफसर!, AG ऑफिस रांची के पास लेखा दफ्तर में छापेमारी, रिश्वत लेते धरे गए अकाउंटेंट







