शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, शिकायत के बाद घर से पकड़ा गया आरोपी
शादी का झांसा देकर युवती के कथित यौन शोषण और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मो. आदिल उर्फ मो. हबीबुल्लाह आदिल को गिरफ्तार किया। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Chatra: चतरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कथित रूप से यौन शोषण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. आदिल उर्फ मो. हबीबुल्लाह आदिल के रूप में हुई है। वह चतरा सदर थाना क्षेत्र के लाइन मोहल्ला आजाद नगर का रहने वाला बताया गया है।
थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि एक युवती ने 22 अगस्त को थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छलपूर्वक यौन संबंध बनाने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
छापेमारी टीम में थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद यादव समेत चतरा सदर थाना के पुलिस जवान शामिल थे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







