आज से शुरू होगा झारखंड वीमेंस प्रीमियर लीग, महिला क्रिकेटरों को मिलेगा चमकने का मौका
झारखंड राज्य में पहली बार होने जा रहा है वीमेंस प्रीमियर लीग का आयोजन | जेएससीए स्टेडियम के ओवल ग्राउंड पर खेले जाएंगे सारे मुकाबले |

रांची : झारखंड में बुधवार से पहली बार वीमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है | टूर्नामेंट का उद्धघाटन समारोह जेएससीए स्टेडियम में होगा जहां झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव से लेकर अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे | यह प्रतियोगिता आईपीएल के पैटर्न पर ही खेली जाएगी जिसमें कुल 4 टीमें ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी | टूर्नामेंट की चार टीमें - कोल्हान डायनामोज, छोटानागपुर ब्लास्टर्स, संथाल चैलेंजर्स और पलामू वॉरियर्स है |
यह प्रतियोगिता 3 जून से लेकर 7 जून तक चलेगी | लीग का पहला मैच कोल्हान डायनामोज और छोटानागपुर ब्लास्टर्स के बीच खेला जाएगा | जबकि दिन का दूसरा मैच संथाल चैलेंजर्स और पलामू वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा | हरदिन 2 मैचों के होने का शेड्यूल तय किया गया है | फाइनल मैच 7 जून को सुबह 9 बजे से खेला जाएगा |
इस प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य में महिलाओं के क्रिकेट के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए किया गया है | इस टूर्नामेंट के प्रचार-प्रसार करने के लिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग करने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है | साथ ही दर्शकों को सभी मुकाबले नि:शुल्क रूप से देखने का अवसर मैदान पर मिलेगा |
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih Drug Controller Action : दवाएं किसी और के नाम पर उठाईं, बेच किसी और को दिया.. लाइसेंस रद्द

Ranchi News : मेडिकल छात्रों के सशक्त नेटवर्क की ओर कदम, IMA MSN झारखंड की नई टीम घोषित







