हजारीबाग में घर का ताला तोड़कर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
पेलावल ओपी क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल और 55,750 रुपये नकद बरामद हुए।

Hazaribagh Crime News : हजारीबाग जिले के पेलावल ओपी क्षेत्र में घर में चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवर, नकदी, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को छड़वा पंचायत के रोमी गांव निवासी प्रदीप राणा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत मिलने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया।
तकनीकी जांच के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने मोहम्मद मेहताब और मोहम्मद शमीर कुरैशी को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपी हजारीबाग के मांडई कला, लोहसिंघना थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
चोरी के जेवर और 55,750 रुपये बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद सामान में सोने का कान का टॉप, चांदी की पायल, सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, पांच घड़ियां और 55,750 रुपये नकद शामिल हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कम समय में मामले का उद्भेदन करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







