उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में नेहा कुमारी को राहत, AJC कोर्ट ने दी जमानत
रांची सिविल कोर्ट ने उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी नेहा कुमारी को जमानत दी। मामले में 78 अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

Ranchi Civil Court: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में आरोपी नेहा कुमारी को अदालत से राहत मिल गई है। सोमवार को AJC योगेश कुमार की अदालत में नेहा कुमारी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।
78 आरोपियों को पहले ही मिल चुकी है जमानत
इस मामले में मास्टरमाइंड अतुल वत्स समेत गिरोह के कई सदस्य अभी भी जेल में बंद हैं। इनमें विकास कुमार, आशीष कुमार, योगेश कुमार और मुकेश कुमार समेत बिहार से पकड़े गए आरोपी शामिल हैं। इनके अलावा चार अभ्यर्थी भी जेल में हैं।
उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित होनी थी। इससे एक रात पहले 12 अप्रैल को तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव स्थित निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में अभ्यर्थियों को कथित तौर पर परीक्षा के प्रश्नों के उत्तर रटवाए जा रहे थे।
एक जगह बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर मामले का खुलासा किया और अभ्यर्थियों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया।
परीक्षा से पहले 3 लाख, नियुक्ति पर 10 लाख देने का आरोप
जांच में सामने आया कि अभ्यर्थियों से परीक्षा से पहले प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराने के लिए करीब 3 लाख रुपये लिए जाने थे। वहीं, नियुक्ति होने के बाद 10 लाख रुपये देने की बात तय होने का भी आरोप है।
मामले में सरगना, मास्टरमाइंड, महिला आरोपियों और अभ्यर्थियों को आरोपी बनाया गया है। जमानत के लिए कुल 83 याचिकाएं दाखिल की गई थीं। इनमें से 78 याचिकाओं पर सुनवाई के बाद आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







