बोकारो में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी और मनसा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, भाईचारे के साथ पर्व मनाने पर जोर
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी और मनसा पूजा को लेकर बोकारो में शांति समिति की बैठक हुई। प्रशासन ने नियमों के पालन और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की।

Bokaro: आगामी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी और मनसा पूजा को लेकर शनिवार को बोकारो स्टील सिटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधि, कमेटी सदस्य, शांति समिति के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। खासकर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के दौरान निकलने वाले जुलूस और अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ मनसा पूजा के आयोजन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
नियमों का पालन करने की अपील
प्रशासन की ओर से बैठक में मौजूद लोगों से पर्व के दौरान निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने पर जोर दिया गया।
दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों, कमेटी सदस्यों और शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन की ओर से बताए गए नियमों और शर्तों को समझने के बाद अपना हस्ताक्षर भी किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी और मनसा पूजा 2026 को पूरे उत्साह, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







