मिट्टी में छिपा है खजाना...?, गिरिडीह में बेखौफ सिंडिकेट चला रहे माफिया, रडार पर आए ये 4 नाम
गिरिडीह के करगाली में माफियाओं का राज, धड़ल्ले से चल रही JCB और करोड़ों का खेल

Giridih: झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत करगाली इलाके में अवैध खनन और खनिज के काले कारोबार का मामला सामने आया है। धनवार थाना के करगाली इलाके में इन दिनों मिट्टी के अंदर से खजाना निकालने का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। यहां बेखौफ माफिया भारी-भरकम JCB मशीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई करवा रहे हैं।
इस मिट्टी को छानकर बेशकीमती कंकड़ निकाले जा रहे हैं और फिर शुरू होता है इसका करोड़ों का अवैध कारोबार। इलाके के लोगों की मानें तो इस पूरे गोरखधंधे के पीछे एक बहुत ही तगड़ा और रसूखदार सिंडिकेट काम कर रहा है, जिसे स्थानीय स्तर पर कुछ बड़े और प्रभावशाली लोगों की पूरी शह मिली हुई है।


वसूली का जिम्मा सरकारी ड्राइवर के पास!
करगाली इलाके में चल रहे इस अवैध कंकड़ के कारोबार को आखिर कौन सा मास्टरमाइंड चला रहा है, यह पूरी तरह से तो साफ नहीं हो पाया है, लेकिन कुछ नाम इलाके में हर किसी की जुबान पर हैं। सबसे ज्यादा चर्चा सूरज यादव नाम के एक शख्स की हो रही है।

बताया जा रहा है कि सूरज एक सरकारी गाड़ी का ड्राइवर है और इस पूरे अवैध सिंडिकेट से होने वाली मोटी वसूली का जिम्मा इसी के कंधों पर है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस काले नेटवर्क को चलाने में युनुश अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी और रवि साहू जैसे लोगों के भी शामिल होने की खबरें जोरों पर हैं। इन लोगों की तगड़ी सेटिंग के आगे फिलहाल किसी की नहीं चल रही है।

UP और बिहार तक होती है कंकड़ों की स्मगलिंग
आपको जानकर हैरानी होगी कि करगाली की मिट्टी से निकाले जा रहे इस खास कंकड़ की डिमांड सिर्फ झारखंड तक ही सीमित नहीं है। इन बेशकीमती कंकड़ों को माफिया रातों-रात उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में सप्लाई कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, UP और बिहार में कई खास निर्माण कार्यों में इन कंकड़ों की भारी डिमांड है। इसी डिमांड का फायदा उठाकर खनन माफिया बिना किसी सरकारी डर या वैध परमिट के धड़ल्ले से मिट्टी खोद रहे हैं और अपनी जेबें गर्म कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस खुलासे के बाद गिरिडीह का प्रशासन और पुलिस महकमा इन खनन माफियाओं के सिंडिकेट पर कब और कैसा हथौड़ा चलाता है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







