27 अगस्त को रांची में भारी बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिन वज्रपात और तेज हवा का खतरा
27 अगस्त को रांची में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। 25 से 27 अगस्त तक झारखंड के कई हिस्सों में वज्रपात और तेज हवा का खतरा बना रहेगा।

Ranchi: झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार, 27 अगस्त को राजधानी रांची में भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए रांची के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 24 से 26 अगस्त तक राज्य में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 25 से 27 अगस्त के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात के साथ तेज हवा चलने का खतरा बना रहेगा।
इन जिलों में 26 अगस्त को भारी बारिश की संभावना
26 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम केंद्र ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और वज्रपात की स्थिति में खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।
रांची में सामान्य से ज्यादा रहा तापमान
शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सिमडेगा के बानो में सबसे ज्यादा 38.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







