खूंटी पुलिस को मिली 14 नई बोलेरो, सभी थानों को एक-एक वाहन ; जल्द आएंगी 18 नई बाइक
खूंटी जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए खूंटी पुलिस को 14 नए बोलेरो वाहन मिले हैं।


Khunti: खूंटी जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए खूंटी पुलिस को 14 नए बोलेरो वाहन मिले हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने पुलिस कार्यालय परिसर से सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।
एसपी ने बताया कि जिले के सभी थानों को एक-एक नया बोलेरो वाहन उपलब्ध कराया गया है। नए वाहनों के पुलिस बेड़े में शामिल होने से सुदूरवर्ती और ग्रामीण इलाकों में पुलिस की पहुंच आसान होगी। इससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ गश्ती और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई में भी मदद मिलेगी।
जल्द मिलेंगी 18 नई बाइक
एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि आने वाले दिनों में खूंटी पुलिस को 18 नई बाइकें भी मिलने वाली हैं। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बाइक मिलने के बाद दुर्गम और संकरे रास्तों वाले इलाकों में पुलिसकर्मी कम समय में पहुंच सकेंगे और जरूरत के समय लोगों को त्वरित सहायता मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले भी जिले की पुलिस को 14 बोलेरो और 12 बाइक उपलब्ध कराई गई थीं।
पुराने वाहनों की भी कराई जा रही मरम्मत
एसपी ने कहा कि पुलिस संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए थानों में मौजूद पुराने वाहनों की भी मरम्मत कराई जा रही है। पुलिस का लक्ष्य जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।
इस दौरान SP ने खूंटी के लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। सड़क सुरक्षा तभी सुनिश्चित होगी, जब आम लोग भी यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करेंगे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







