'48 घंटे में मुख्य आरोपी को पकड़ो, वरना...,' बगोदर में BJP नेता मिथिलेश यादव की हत्या पर फूटा गुस्सा!
गिरिडीह के बगोदर में भाजपा नेता मिथिलेश यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रिंकू रजक की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने प्रतिवाद मार्च निकाला। पुलिस को 48 घंटे में गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया गया।

Giridih: गिरीडीह बगोदर के हेसला निवासी भाजपा नेता मिथिलेश यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रिंकू रजक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने बगोदर में प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
प्रखंड प्रमुख आशा राज के नेतृत्व में निकले प्रतिवाद मार्च में सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
48 घंटे का अल्टीमेटम
प्रखंड प्रमुख आशा राज ने कहा कि मिथिलेश यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी के अब तक फरार रहने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
उन्होंने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस अवधि में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रतिवाद मार्च के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले में तेजी से कार्रवाई करने और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







