असम में झारखंड कांग्रेस की एंट्री, हिमंता बिश्व सरमा की रणनीति पर होगा पलटवार !
झारखंड कांग्रेस असम चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों के नाम सामने रख चुकी है. साथ ही उनका कहना है कि झारखंड के विकास की ब्लूप्रिंट से उन्हें असम के चुनाव में भारी फायदा मिलेगा.

Jharkhand (Ranchi): असम विधानसभा चुनाव में झारखंड कांग्रेस के कई ट्राइबल और नॉन ट्राईबल नेताओं को चुनाव प्रचार की अहम जिम्मेदारी दी गई है. ये स्टार प्रचारक झारखंड के विकास के ब्लूप्रिंट को असम की जनता के बीच रखने के साथ-साथ असम के मुख्यमंत्री द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव में उनकी मनसा क्या रही थी, यह उजागर करेंगे.
झारखंड कांग्रेस के कई नेता बनाए गए स्टार प्रचारक
सिल्ली विधानसभा के पूर्व सदस्य और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमरकस ली है. झारखंड कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता असम विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका में होंगे. इसको लेकर असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी ने झारखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति भी तैयार की है. ट्राइबल और नॉन ट्राइबल लीडर्स में सुखदेव भगत, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडे सिंह, डॉ रामेश्वर उरांव, ममता देवी, रामचंद्र सिंह, सोनाराम सिंकू, नमन विक्सल कोनगाड़ी और रमा खालखो को चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है.
हिमंता विश्व सरमा की मनसा होगी उजागर
कांग्रेस प्रवक्ता सोनल शांति ने कहा कि असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अहम भूमिका होगी. झारखंड कांग्रेस का मानना है कि जिस तरह से झारखंड विधानसभा चुनाव में असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा ने झारखंड में सांप्रदायिक माहौल बनाने की पूरी कोशिश की. उनकी इस मनसा को असम की जनता के बीच झारखंड कांग्रेस के नेता उजागर करेंगे. साथ ही झारखंड के विकास की ब्लूप्रिंट को भी रखेंगे. जिसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा.
असम चुनाव में झारखंड कांग्रेस का ङोगा अहम रोल
बहरहाल असम चुनाव में झारखंड कांग्रेस एक बड़ा रोल प्ले करने वाली है. क्योंकि झारखंड विधानसभा चुनाव में जिस तरह से असम के मुख्यमंत्री ने अपनी रणनीति का प्रदर्शन किया था. उसे झारखंड कांग्रेस बखूबी समझ चुकी है. ऐसे में उस रणनीति को ही असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ हथियार बनाकर झारखंड कांग्रेस के नेता प्रचार प्रसार में उतरेंगे.
रिपोर्ट: कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






