JPSC-JSSC छात्रा की शिकायत से मचा हड़कंप, रांची में 8 लोगों पर छेड़खानी-मारपीट और धमकी के आरोप
JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच से जुड़ी एक छात्रा ने कोतवाली थाना में लिखित आवेदन देकर आठ लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।


Ranchi: JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच से जुड़ी एक छात्रा ने कोतवाली थाना में लिखित आवेदन देकर आठ लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में छात्रा ने छेड़खानी, मारपीट और धमकी समेत कई आरोप लगाए हैं।
आवेदन में नवीन चंचल, उत्तम यादव, शाहबाज़ मलिक, मुस्ताक आलम, आशुतोष वर्मा उर्फ सोनू वर्मा, अंकिता वर्मा, डॉ. हेमलाल कुमार मेहता और अश्विनी शर्मा को आरोपी बनाया गया है।
छात्रा की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
बाबूलाल मरांडी ने FIR की मांग की
इधर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी मामले को लेकर सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेट की ओर से भी JMM कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए।
बाबूलाल मरांडी ने चेतावनी दी कि यदि FIR दर्ज नहीं की गई तो रांची के मजिस्ट्रेट कार्यालय समेत राज्यभर में बीजेपी कार्यकर्ता घेराव करेंगे।
मामले को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। छात्र आंदोलन से जुड़े इस विवाद में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







