चतरा में गांजा तस्करी के सिंडिकेट का खुलासा, कार से 8.8 किलो गांजा बरामद ; दो अरेस्ट
हंटरगंज पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कार और अन्य ठिकानों से कुल 9.15 किलो गांजा बरामद किया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Chatra: अफीम और ब्राउन शुगर के बाद अब गांजा तस्करी के खिलाफ भी चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हंटरगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भोंदल स्थित प्रतापपुर मोड़ के पास एक सफेद हुंडई कार से 8.8 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, चतरा SP को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर हंटरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भोंदल के पास वाहन की जांच की। इसी दौरान सफेद हुंडई कार से गांजा बरामद किया गया।
आरोपी के घर से शराब भी बरामद
कार से गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार के घर पर भी छापेमारी की। वहां से 11 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने रोहित से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर हंटरगंज बाजार में भी कार्रवाई की। यहां से पवन कुमार को 350 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस तरह पुलिस ने दोनों जगहों से कुल 9.15 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है।
चतरा शहर में खपाने की थी तैयारी
पुलिस के अनुसार, तस्कर गांजे की खेप को हंटरगंज से चतरा शहर ले जाकर युवाओं के बीच खपाने की तैयारी में थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
मामले में NDPS एक्ट और उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







