Jharkhand Budget 2026: राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र का शंखनाद, कहा बजट तय करेगा राज्य के विकास की दिशा
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस वर्ष के वित्तीय बजट सत्र का शंखनाद कर दिया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरु होकर 19 मार्च तक चलेगा.

Jharkhand Budget Session 2026: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए झारखंड के बजट सत्र की 18 फरवरी (बुधवार) से शुरुआत हो चुकी है. बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण से हुई. बता दें कि यह बजट सत्र 18 फरवरी से शुरु होकर 19 मार्च तक चलेगा. सत्र के दौरान चर्चाओं के लिए कुल 17 दिन निर्धारित किए गए हैं. राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि इस दौरान राज्य की नीतियों, योजनाओं, वित्तीय प्राथमिकताओं व अन्य जनहित विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.
"बजट सत्र- विकास यात्रा का मार्गदर्शक दस्तावेज"
राज्यपाल ने कहा कि बजट सत्र केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा मात्र नहीं होता. बल्कि यह राज्य की विकास यात्रा का मार्गदर्शक दस्तावेज होता है. इस सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-2026 का तृतीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके माध्यम से चल रही योजनाओ एवं आवश्यक व्ययों की पूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही 24 फरवरी की तारीख को वार्षिक बजट पटल पर रखा जाएगा, जो राज्य की भावी दिशा, विकास की प्राथमिकताओं तथा संसाधनों के न्यायसंगत वितरण का आधार बनेगा.
सदन की परंपरा का हो पालन: राज्यपाल
अपने अभिभाषण के बाद राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि हमारी शुभकामनाएं हैं कि अच्छे ढंग से सदन चले और अच्छे से वाद-विवाद हो. साथ ही सदन की परंपरा का पालन किया जाएगा, यही कामना करते हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






