1.35 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी का आरोप, बाद में 5 लाख रंगदारी मांगने की शिकायत ; चार पर FIR
धुर्वा थाना क्षेत्र में 1.35 करोड़ रुपये के लेन-देन में धोखाधड़ी और 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में चार लोगों पर FIR दर्ज हुई है।

Ranchi: धुर्वा थाना क्षेत्र के टंकी साइड निवासी राहुल कुमार सिंह ने करीब 1.35 करोड़ रुपये के लेन-देन में धोखाधड़ी और बाद में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों में गोविंद कुमार, राजेश कुमार, हरिओम कुमार और अमृत प्रणय शामिल हैं।
प्राथमिकी के अनुसार, राहुल कुमार सिंह की पहचान गोविंद कुमार से हुई थी। आरोप है कि 2022 से 2025 के बीच कारोबार दोबारा शुरू करने के नाम पर राहुल ने गोविंद को अलग-अलग माध्यमों से करीब 1.35 करोड़ रुपये दिए।
रकम वापस मांगने पर जमीन-फ्लैट के दस्तावेज देने की बात
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो गोविंद कुमार ने जमीन और फ्लैट से संबंधित दस्तावेज देने की बात कही। बाद में जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
राहुल का आरोप है कि रकम वापस करने के बजाय गोविंद कुमार ने उससे 5 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
तीन अन्य लोगों पर साजिश में सहयोग का आरोप
प्राथमिकी में राजेश कुमार, हरिओम कुमार और अमृत प्रणय पर गोविंद कुमार का सहयोग करने और कथित साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
फिलहाल धुर्वा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। पुलिस लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







